फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: अब बिजली बिल भरने के लिए कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे, जानिए क्या है खास

Thu, 04 Feb 2021 11:55 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
बिजली का बिल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

जम्मू शहरवासियों को अब बिजली बिल भरने के लिए कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। बिजली निगम जून से घर-घर जाकर उपभोक्ताओं से बिल लेगा। हालांकि एक जगह पर बिल एकत्रित करने के लिए मोबाइल वैन की सुविधा भी दी गई है।

विज्ञापन


हर माह 50 लाख रुपये के बिलों का भुगतान नहीं हो पा रहा। सालभर में यह बकाया छह करोड़ से ज्यादा पहुंच रहा है। इसकी रिकवरी के लिए जून से घरों से ही बिल एकत्रित किए जाएंगे। पहले बिल लोगों तक पहुंचाए जाएंगे। इसके बाद कर्मचारी के माध्यम से बिलों का भुगतान किया जाएगा। बिल क्रेडिट कार्ड, डेफिट कार्ड या फिर कैश अदा कर भरे जा सकते हैं।

यह भी पढ़ेंः Jammu Kashmir News: सीआईडी पर महबूबा मुफ्ती का गंभीर आरोप, दिल्ली में बैरिकेडिंग पर कही ये बात  
विज्ञापन


बिजली निगम जम्मू के एक्सईएन पीडी सिंह ने कहा कि पहले लोगों को कार्यालयों में लंबी लाइन में खड़े होकर बिल भरना पड़ता था। अब घर द्वार पर ही बिल जमा करवाए जा सकेंगे। बिलों क ेघरों से भुगतान के लिए विभागीय कार्रवाई आरंभ हो चुकी है। इससे जम्मू शहर में 10 लाख उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ेंः घाटी में सुनाई देने लगा लाइट-कैमरा और एक्शन, बादशाह के साथ श्रीनगर में वीडियो शूट कर रही हैं शहनाज

विज्ञापन

स्मार्ट मीटर के बिल ऑनलाइन भरेंगे

स्मार्ट मीटर लगाने पर भी काम तेज गति से चल रहा है। रूपनगर इलाके में काम लगभग पूरा होने जा रहा, यहां पर भी उपभोक्ता प्रीपेड या पोस्ट पेड मीटर लगाकर अपने बिलों का भुगतान ऑनलाइन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें