फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu And Kashmir: उधमपुर में मिनी बस सड़क से फिसलकर खाई में गिरी, हादसे में आठ छात्र घायल

Sat, 06 Aug 2022 09:24 AM IST
शाहरुख खान एएनआई, जम्मू-कश्मीर

सार

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सड़क हादसा हुआ है। मसोरा के पास एक मिनी बेकाबू होकर बस सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई। हादसे में आठ लोग घायल हो गए, इनमें छात्र भी शामिल हैं।
विज्ञापन
मिनी बस सड़क से फिसलकर खाई में गिरी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के मसोरा के पास एक मिनी बस सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई। हादसे में आठ छात्र घायल हो गए। बस बरमीन गांव से उधमपुर जा रही थी। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन


उधमपुर मुख्य चिकित्सा अधिकारी विजय ने कहा कि शनिवार की सुबह 8:30 बजे उधमपुर गोल्डी रोड पर बरवीन से आगे एक मेटाडोर की दुर्घटना की जानकारी मिली थी। यहां करीब 10-12 लोग लाए गए हैं। इनमें से एक की हालत गंभीर थी जिसे जम्मू रेफर कर दिया गया है।

उधमपुर के सहायक आयुक्त राजस्व रफीक अहमद जराल ने कहा कि हमारे पास 10 लोग आए हैं जिसमें से 4-5 छात्र हैं। एक ज़्यादा गंभीर है जिसे जम्मू रेफर किया गया है। हम बाकियों को यहां स्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं। अगर किसी की स्थिति गंभीर होती है तो हम उन्हें भी जम्मू रेफर करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें