फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर शिक्षा विभाग: दसवीं और 12वीं के छात्र 27 तक पुनर्मूल्यांकन के लिए कर सकते हैं आवेदन

Sat, 10 Jul 2021 11:33 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

पुनर्मूल्यांकन के लिए प्रति पेपर फीस 450 रुपये होगी, जबकि उत्तर पत्रिका की फोटो कॉपी लेने के लिए प्रति पेपर 230 रुपये फीस होगी।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दसवीं और 12वीं परीक्षा का परिणाम घोषित हो चुका है। अब परीक्षार्थी अपने पेपरों का पुनर्मूल्यांकन या उत्तर पुस्तक की कॉपी लेना चाहते हैं तो ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए 13 जुलाई से आवेदन शुरू किया जा रहा है। 22 जुलाई तक उत्तर पुस्तिका की कॉपी लेने तथा 27 जुलाई तक पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन किया जा सकता है।

विज्ञापन


शिक्षा बोर्ड ने इसको लेकर अधिसूचना जारी की है। पुनर्मूल्यांकन के लिए प्रति पेपर फीस 450 रुपये होगी, जबकि उत्तर पत्रिका की फोटो कॉपी लेने के लिए प्रति पेपर 230 रुपये फीस होगी। उत्तर पुस्तिका की कॉपी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी।

यह भी पढ़ें-  जम्मू-कश्मीर: एनएच पर यात्रियों की मदद के लिए चार एंबुलेंस तैनात, मरीजों को मिलेगी सहायता
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यार्थी वहां से उसे हासिल कर सकेगा। दसवीं की परीक्षा में असफल छात्र लगातार प्रदर्शन कर बोर्ड से मास प्रमोशन की मांग कर रहे हैं। ऐसे विद्यार्थियों को बोर्ड ने राहत दी है। जिन छात्रों ने रिजल्ट जारी होने से पहले 11वीं में प्रवेश लिया था। वह अपनी 11वीं की पढ़ाई जारी रख सकते हैं। लेकिन इन विद्यार्थियों को सिंतबर-अक्तूबर में होने वाली बोर्ड परीक्षा में पेपर देना पड़ेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें