फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर शिक्षा विभाग: जम्मू संभाग के एक हजार सरकारी स्कूलों में होगी प्री-प्राइमरी की पढ़ाई

Wed, 21 Jul 2021 02:07 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

सरकारी स्कूलों में भी लगेंगी नर्सरी से यूकेजी तक की कक्षाएं।
विज्ञापन
स्कुल के छात्र - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकारी स्कूलों में अब प्राइवेट की तरह प्री-प्राइमरी की पढ़ाई होगी। बच्चों को पहले नर्सरी से यूकेजी तक पढ़ाया जाएगा। इसके बाद कक्षा एक में प्रवेश मिलेगा। नई शिक्षा नीति के तहत सरकार प्री-प्राइमरी की पढ़ाई शुरू कर रही है। सरकार ने पहले 150 स्कूलों में यह व्यवस्था शुरू की थी, लेकिन अब एक हजारों से अधिक स्कूलों को इसमें कवर किया जाएगा।

विज्ञापन


जिन स्कूलों में नामंकन सौ तक है वहां पर इन कक्षाओं को शुरू किया जाएगा। स्कूल शिक्षा निदेशालय जम्मू ने संभाग के सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों से स्कूलों में नामांकन, अध्यापकों और बुनियादी ढांचे की जानकारी मांगी है। विभाग इन कक्षाओं को शुरू करने की तैयारी कर रहा है।

इसके पीछे का उद्देश्य बच्चों और अभिभावकों का सरकारी स्कूलों की तरफ रुझान बढ़ाना है। प्रदेश सरकार ने विद्यार्थियों की नींव पक्की करने के लिए जहां आंगनबाड़ी केंद्र चलाए हैं, वहीं अब बच्चों को सरकारी स्कूलों की ओर आकर्षित करने के लिए निजी स्कूलों की तर्ज पर प्री प्राइमरी कक्षाएं शुरू करवाई जा रही हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: प्रदेश की बेटियों को मिली बड़ी राहत, बाहर के राज्यों में शादी पर पति भी होंगे डोमिसाइल के हकदार
विज्ञापन


स्कूल शिक्षा निदेशक जम्मू रवि शंकर शर्मा ने कहा कि एक हजार से अधिक स्कूलों में प्री प्राइमरी कक्षाएं शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इसका उद्देश्य शिक्षा गुणवत्ता को बढ़ाना है। इसमें एक बार बच्चे का दाखिला स्कूल में हो जाए तो उसे ऐसा माहौल दिया जाएगा ताकि वह निजी स्कूल की तरफ न जाए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें