फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: अरनिया सेक्टर में दिखा ड्रोन, सीमा सुरक्षा बल की फायरिंग के बाद गायब

Wed, 14 Jul 2021 07:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर के अरनिया सेक्टर में एक बार फिर ड्रोन देखा गया। सीमा पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने जब निशाना लगाकर फायरिंग की तो वह वापस लौट गया।
विज्ञापन
ड्रोन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर को निशाना बनाने के लिए आतंकी हर तरह की कोशिश कर रहे हैं। अब एक बार फिर जम्मू में ड्रोन देखे जाने की खबर सामने आई है। 13-14 जुलाई की मध्यरात्री को अरनिया सेक्टर में लाल रोशनी देखी गई। सीमा पर तैनात जवानों ने उस लाल रोशनी पर निशाना साधते हुए फायरिंग की जिसके बाद लाल बत्ती वाली वस्तु वापस लौट गई। पूरे इलाके की तलाशी ली जा रही है। हालांकि अबतक कुछ मिला नहीं है।

विज्ञापन


एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को बताया कि अरनिया सेक्टर में जवानों ने करीब 200 मीटर की ऊंचाई पर टिमटिमाती लाल बत्ती देखी। सतर्क जवानों ने उसकी ओर गोलियां चलाईं, जिससे वह लाल बत्ती वाली चीज वहां से चली गई। इलाके में तलाश अभियान जारी है।

गौरतलब है कि दो जुलाई को पाकिस्तान के ‘क्वाडकॉप्टर’ ने अरनिया सेक्टर में प्रवेश करने की कोशिश की थी। इस दौरान बीएसएफ के जवानों द्वारा गोली चलाए जाने के बाद वह पीछे हट गया था। आतंकवादियों द्वारा भारत के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर हमला करने के लिए ड्रोन के इस्तेमाल का पहला मामला 27 जून को सामने आया था। जिसमें जम्मू शहर के भारतीय वायुसेना अड्डे पर दो विस्फोटक गिराए गए थे। 
विज्ञापन


बता दें कि श्रीनगर, उधमपुर, राजोरी समेत जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती जिलों में ड्रोन और अन्य मानव रहित हवाई यंत्रों के भंडारण, बिक्री या उसे रखने पर प्रतिबंध लगा दिया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, लश्कर कमांडर अबू हुरैरा समेत तीन आतंकी ढेर   

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें