फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: सीमा पार से ड्रोन से गिराए हथियारों की घाटी में तस्करी नाकाम, ट्रक चालक गिरफ्तार

Mon, 12 Jul 2021 12:08 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

ट्रक से घाटी ले जाया जा रहा था पिस्टल व ग्रेनेड, चालक गिरफ्तार। चालक ने बताया सीमा पार से हैंडलर ने हथियारों को घाटी तक पहुंचाने का दिया था टास्क।
विज्ञापन
ट्रक चालक गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीमा पार से ड्रोन के जरिये गिराए गए हथियारों की घाटी में तस्करी को रविवार को नाकाम बनाते हुए पुलिस ने पुलवामा निवासी एक ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक पिस्टल व दो ग्रेनेड बरामद किए गए हैं। फिलहाल पूछताछ जारी है। इस मामले में कुछ और गिरफ्तारियां संभव है।

विज्ञापन


एसएसपी चंदन कोहली ने बताया कि हथियारों की तस्करी के इनपुट के बाद रविवार को पूरे जम्मू में अलर्ट घोषित कर दिया गया। दर्जनभर से अधिक स्थानों पर मोबाइल वाहन चेकिंग नाका लगाया गया। इस दौरान गंग्याल थाना क्षेत्र के पुरमंडल मोड़ पर लगाए गए नाके पर ट्रक (जेके13ई 0211) को रुकने का इशारा किया गया।

ट्रक चालक तमाम तरह के बहाने बनाकर वाहन जांच से बचने की कोशिश करता रहा। शक गहराने पर ट्रक की तलाशी ली गई। इस दौरान एक पिस्टल व दो ग्रेनेड बरामद किया गया। इस पर पुलवामा के प्रीछू निवासी चालक मुंतजिर मंजूर को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में मंजूर ने बताया कि सीमा पार से हथियार व ग्रेनेड की खेप ड्रोन के जरिये गिराई गई है।
विज्ञापन


सीमापार के हैंडलर ने उसे इन हथियारों को कश्मीर घाटी तक पहुंचाने का टास्क दिया था। एसएसपी ने बताया कि फिलहाल चालक से पूछताछ जारी है। इस मामले में और लिंक तलाशने की कोशिश की जा रही है। पूरे ऑपरेशन को एसओजी जम्मू तथा एसपी साउथ दीपक डिगरा व एसडीपीओ गांधीनगर पीके मेंगी ने अंजाम दिया।  

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: एयरफोर्स स्टेशन पर ड्रोन हमले में मिला एक अन्य सुराग, हमले में प्रेशर फ्यूज का हुआ था इस्तेमाल
विज्ञापन


आतंकियों के मंसूबे को नाकाम करने में 15 दिन में दूसरी सफलता
जम्मू पुलिस की ओर से पिछले महीने एक आतंकी को साढ़े पांच किलो की आईईडी के साथ गिरफ्तार किया गया था। आतंकी को जम्मू में भीड़भाड़ वाले इलाकों तथा प्रमुख स्थानों पर विस्फोट करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। 15 दिन में पुलिस को आतंकियों के मंसूबे को नाकाम करने में दूसरी सफलता मिली है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें