जम्मू-कश्मीर में दूसरे चरण में सोमवार को जिला विकास परिषद (डीडीसी) अध्यक्ष का चुनाव चार जिलों में हुआ। उधमपुर से भाजपा के लाल चंद भगत अध्यक्ष और जूही पठानिया उपाध्यक्ष चुनी गई हैं। डोडा में भाजपा के धनन्तर सिंह अध्यक्ष और संगीता रानी भगत उपाध्यक्ष के रूप में चुनी गई हैं।
विज्ञापन
उधर, पीपुल्स कांफ्रेंस के उम्मीदवार इरफान पंडितपुरी को कुपवाड़ा जिले के जिला विकास परिषद (डीडीसी) के अध्यक्ष के रूप में चुना गया है। इसके साथ ही निर्दलीय उम्मीदवार नजीर अहमद खान को बडगाम जिले के डीडीसी अध्यक्ष के रूप में चुना गया है।
शनिवार को हुए प्रथम चरण के चुनाव में भाजपा ने जम्मू व कठुआ की सीट अपने खाते में कर ली है। साथ ही अपनी पार्टी ने बड़ा उलटफेर करते हुए श्रीनगर व शोपियां में अपना अध्यक्ष बना लिया। जबकि सिर्फ कुलगाम में पीएजीडी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित हुई।