कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या प्रदेश में 2.40 लाख के पार हो गई है। प्रदेश में तीन हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। लगातार आ रहे मामलों को देखते हुए कर्फ्यू की मियाद बढ़ाने का फैसला लिया गया है। जिसका सख्ती से पालन कराने के लिए डीजीपी ने पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए हैं।
डीजीपी दिलबाग सिंह ने आर्म्ड पुलिस हेडक्वार्टर करन नगर और पीसीआर कश्मीर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कोरोना संक्रमण से उत्पन्न हालात का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि कारोना संक्रमण से बचाव किया जाए। एसओपी को पूरी तरह से लागू कर पालन किया जाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कारोना की दूसरी लहर के कारण लोग संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। जवान भी अपनी जान की रक्षा करें। इस दौरान कारोना से बचाव के लिए किए गए प्रबंधों का जायजा भी लिया। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन को सख्ती से पालन करवाया जाए।
बता दें कि जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने कोरोना महामारी रोकथाम के लिए सभी 20 जिलों में कर्फ्यू की मियाद को एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया है। कोरोना कर्फ्यू की पाबंदियां अब 24 मई सोमवार सुबह सात बजे तक लागू रहेंगी। अनिवार्य सेवाओं और आवश्यक वस्तुओं के लिए दी गई छूट जारी रहेगी, लेकिन अन्य तमाम गतिविधियों पर सख्ती होगी। इससे पूर्व जारी आदेश के तहत कोरोना कर्फ्यू को 17 मई सोमवार सुबह सात तक लागू किया गया था।
विज्ञापन
दूसरी लहर में प्रदेश सरकार ने 8 अप्रैल को आठ जिलों के शहरी इलाकों में रात 10 से सुबह छह बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया था। बाद में इसे सभी 20 जिलों के शहरी इलाकाें में लागू किया गया। मामले बढ़ने पर पाबंदियाें को बढ़ाने के फैसले लिए गए।