आपको बता दें कि दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में मंगलवार को चार घंटे चली मुठभेड़ में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के तीन दहशतगर्दों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया था।
इनसे भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हामिद ललहारी आतंकी संगठन अंसार गजावत उल हिंद का कमांडर था, जो जाकिर मूसा के बाद संगठन का नया मुखिया बनाया गया था।