फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: गुज्जर-बकरवाल समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने उपराज्यपाल को बताईं समस्याएं

Fri, 02 Apr 2021 04:59 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
उपराज्यपाल से मिला गुज्जर-बकरवाल समुदाय के प्रतिनिधिमंडल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गुज्जर-बकरवाल समुदाय के बच्चों की शिक्षा के लिए प्रदेश भर में चल रहे मोबाइल स्कूलों के बुनियादी ढांचे का विकास किया जाएगा। इन स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षकों को प्रेरित करने के लिए सरकार ने इनके मानदय में छह हजार रुपए की बढ़ोतरी भी की है। जहां पहले इन शिक्षकों का मानदय चार हजार था, उसे अब दस हजार रुपये कर दिया है। यह बात उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गुज्जर-बकरवाल समुदाय के प्रतिनिधिंडल से कही, जो राजभवन में उनसे मुलाकात करने पहुंचे थे। 

विज्ञापन


70 सदस्यीय गुज्जर-बकरवाल समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने उपराज्यपाल से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत करवाया। इस दौरान उपराज्यपाल ने समुदाय के लोगों के मौसमी प्रवास को सुचारू करने का आश्वासन दिया। एलजी ने जिला उपायुक्त और पुलिस विभाग को समुदाय के लोगों के मौसमी प्रवास को परेशानी मुक्त सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस दौरान उपराज्यपाल ने कहा कि समुदाय के मौसमी प्रवास के दौरान किसी प्रकार की अड़चन पैदा करने वाले अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में चौधरी हारून खटाना ने समुदाय के लाभ के लिए वन अधिकार अधिनियम और राजनीतिक आरक्षण के कार्यान्वयन के लिए उपराज्यपाल प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन


उपराज्यपाल ने कहा कि शिक्षा किसी भी समुदाय के विकास की चाबी होती है, ऐसे में समुदाय के पढ़े-लिखे लोगों को युवाओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित करना चाहिए, ताकि युवा पीढ़ी शिक्षा की ताकत को पहचान सके। उपराज्यपाल ने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को बुनियादी सुविधाओं के प्रावधान से संबंधित आवश्यकताओं के साथ बस्तियों की सूची प्रस्तुत करने के लिए कहा, ताकि इस संबंध में आवश्यक उपाय किए जा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें