फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः फल सब्जी मंडी के बाहर मिला ग्रेनेड, सच पता लगने पर लोगों ने ली राहत की सांस

Fri, 20 Dec 2019 03:23 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

प्रदेश की सबसे बड़ी फल सब्जी मंडी के पास एक ग्रेनेड मिलने से दहशत फैल गई। इसकी सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। आनन फानन पुलिस बुलाई गई, जिससे पता चला कि यह ग्रेनेड का खोल है जिसमें विस्फोटक सामग्री नहीं थी। पिन भी निकली हुई थी। नरवाल पुलिस ने ग्रेनेड के खेल को जब्त कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस को किसी ने फोन पर सूचना दी कि मंडी स्थित पीएचई कार्यालय के पास ग्रेनेड पड़ा है। मौके पर लोगों को भी ग्रेनेड मिलने की जानकारी मिल गई। इससे कई तरह के कयास लगाए जाने लगे। लोगों में दहशत का माहौन बन गया।

वहीं, सूचना मिलने पर पुलिस के बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया। ग्रेनेड को जांचा गया तो तो उसमें किसी प्रकार की विस्फोटक सामग्री नहीं थी। यह सिर्फ ग्रेनेड का खोल था जिसकी पिन भी निकली हुई थी। चौकी प्रभारी ख्यातिमान खजूरिया ने कहा कि ग्रेनेड पूरी तरह से खोखला था। सिर्फ इसका बाहरी हिस्सा पड़ा था। हालांकि बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया था। इसे जब्त कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें