फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा बर्फानी के दर्शन करने के बाद जवानों से मिले राजनाथ सिंह, बोले- बहादुर सैनिकों पर गर्व है

Sat, 18 Jul 2020 03:00 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
सीमा पर जवानों से बातचीत करते रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का लद्दाख और जम्मू-कश्मीर दौरे का आज दूसरा दिन है। राजनाथ सिंह ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत, सेना प्रमुख नरवणे  व अन्य अधिकारियों के साथ बाबा बर्फानी के दर्शन किए।

विज्ञापन


बाबा अमरनाथ के दर्शन करने के बाद रक्षा मंत्री ने कुपवाड़ा जिले में एलओसी के पास एक फॉरवर्ड पोस्ट का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सीमा पर तैनात सैनिकों से बातचीत की। राजनाथ सिंह ने कहा कि हमें इन बहादुर और साहसी सैनिकों पर बहुत गर्व है, जो हर परिस्थिति में देश की रक्षा कर रहे हैं। 



यह भी पढ़ेंः जब राजनाथ से बोला जवान- जय हिंद साहब, मैं आईटीबीपी से, सुनते ही सिंह को याद आई वो रात
विज्ञापन


बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कल वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) से चीन को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि भारत अब कमजोर राष्ट्र नहीं रह गया है। दुनिया की कोई भी ताकत इसकी एक इंच जमीन को छू नहीं सकती। यदि भारत के स्वाभिमान पर किसी ने चोट पहुंचाने की कोशिश की तो उसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसका मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार रहेंगे।

उन्होंने कहा कि इस समय सीमा के विवाद को सुलझाने के लिए बातचीत का दौर चल रहा है। जो कुछ भी अब तक बातचीत की प्रगति हुई है उससे मामला हल होना चाहिए। यह मामला कहां तक हल होगा इसकी गारंटी नहीं दे सकता। लेकिन इतना यकीन जरूर दिलाना चाहता हूं कि भारत की एक इंच जमीन को भी दुनिया की कोई ताकत छू नहीं सकती है। उस पर कोई कब्जा नहीं कर सकता है। यदि बातचीत के द्वारा समाधान निकलता है तो इससे अच्छी बात और कुछ नहीं हो सकती है। सैन्य और कूटनीति दोनों स्तर पर बातचीत चल रही है।

कहा कि भारत दुनिया का इकलौता देश है जिसने सारे विश्व को शांति का संदेश दिया है। हमने किसी भी देश पर कभी आक्रमण नहीं किया है और न ही किसी देश की जमीन पर हमने कब्जा किया है। भारत ने हमेशा वसुधैव कुटुंबकम का संदेश सारे विश्व को दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम शांति चाहते हैं। हमारा चरित्र रहा है कि हमने किसी भी देश के स्वाभिमान पर चोट पहुंचाने की कभी कोशिश नहीं की है। यदि भारत के स्वाभिमान पर किसी ने चोट पहुंचाने की कोशिश की तो उसका माकूल जवाब देने के लिए तैयार रहेंगे। हमें फैसला लेने वाला और दृढ़ इच्छाशक्ति वाला नरेंद्र मोदी जैसा प्रधानमंत्री मिला है।

यह भी पढ़ेंः रणबीर के हमशक्ल जुनैद शाह की मौत, एक बार तस्वीर शेयर कर ऋषि कपूर ने पूछा था- बताओ मेरा बेटा कौन है

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें