फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीसी चुनाव परिणाम भाजपा व उसकी प्रॉक्सी पार्टी के लिए आंखें खोलने वाला: उमर अब्दुल्ला

Tue, 22 Dec 2020 11:40 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : ANI
विज्ञापन
नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा कि जम्मू के साथ ही कश्मीर के लोगों ने गुपकार गठबंधन को पूरा समर्थन दिया है। लोगों ने डीडीसी चुनावों में भाजपा को करारा जवाब देते हुए जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा बहाल किए जाने की गुपकार गठबंधन की मांग का समर्थन किया है। 
विज्ञापन


डीडीसी चुनाव के नतीजे और रुझान भाजपा और उसकी प्रॉक्सी राजनीतिक पार्टी के लिए आंख खोलने वाले हैं। उनका इशारा ‘जम्मू कश्मीर अपनी पार्टी’ की ओर था। 

उमर ने ट्वीट कर कहा कि परिणामों से पता चलता है कि लोगों ने पांच अगस्त, 2019 को पूर्ववर्ती राज्य जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा रद्द करने और इसे केंद्र शासित प्रदेश में बदलने के सरकार के एकतरफा फैसले को स्वीकार नहीं किया है। नतीजे गुपकार गठबंधन के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और वे उस ‘दृष्टिकोण’ का समर्थन करते हैं कि विशेष दर्जा हटाना लोगों को स्वीकार्य नहीं है। 
विज्ञापन


उमर ने कहा, अब अगर भाजपा और उसकी ‘प्रॉक्सी’ राजनीतिक पार्टी लोकतंत्र में विश्वास करती है, जैसा कि उन्होंने कहा है, तो उन्हें तुरंत विशेष दर्जा हटाने का अपना फैसला वापस लेना चाहिए। साथ ही इस क्षेत्र के लोगों के फैसले का सम्मान करना चाहिए। भाजपा ने डीडीसी चुनावों में प्रचार के लिए कई केंद्रीय मंत्रियों और नेताओं को यहां भेजा था। 
विज्ञापन

भाजपा ने इन चुनावों को 2019 की अपनी नीति के लिए जनमत संग्रह में बदल दिया। मुझे उम्मीद है कि वे लोगों की इच्छा को समझ गए होंगे। उमर ने कहा कि गुपकार गठबंधन ने लोगों के सामने अपना रुख साफ  कर दिया था और यह भी जोर दिया था कि गठबंधन जम्मू कश्मीर को फिर से राज्य बनाने और विशेष दर्जा की बहाली के लिए सभी लोकतांत्रिक और कानूनी उपाय करेगा।

हमें बहुत प्रचार करने की अनुमति नहीं थी, लेकिन इसके बाद भी लोगों ने दिखाया कि उन्हें भाजपा और उसकी सहयोगी पार्टी द्वारा शुरू किए गए प्रचार अभियान से प्रभावित नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें