फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरी क्रिकेटर्स का अबतक कोई अता-पता नहीं, टीवी पर विज्ञापन देकर की जा रही खोज

Wed, 28 Aug 2019 12:48 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
इरफान पठान - फोटो : अमर उजाला, फाइल
विज्ञापन

जम्मू और कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन ने अब श्रीनगर और अन्य जिलों के खिलाड़ियों तक पहुंचने के लिए स्थानीय टेलीविजन चैनलों पर एक विज्ञापन दिया है। विज्ञापन जोकि मंगलवार को जारी हुआ उसमें एसोसिएशन ने खिलाड़ियों से 31 अगस्त को जम्मू में इकट्ठा होने के लिए कहा है। बता दें कि घरेलू सत्र के लिए तैयारी शिविर 24 सितंबर से शुरू होना है।

विज्ञापन


भारत सरकार द्वारा अनुच्छेद 370 को समाप्त करने के फैसला के बाद से घाटी के अधिकांश हिस्सों में कर्फ्यू लग गया। नतीजन जेकेसीए अपने किसी भी खिलाड़ी से संपर्क करने में असमर्थ रहा है, जिससे पिछले हफ्ते विज्जी ट्रॉफी से भी बाहर होना पड़ा। जेकेसीए के सीईओ आशिक अली बुखारी ने एक स्पोर्ट चैनल से कहा कि भले ही मोबाइल नेटवर्क बंद है लेकिन कुछ टेलीविज़न चैनल चालू हैं। इसलिए, हमने सोचा कि खिलाड़ियों के लिए संवाद करने का यह सबसे अच्छा तरीका है।

जेकेसीए के प्रशासक सी के प्रसाद ने बुखारी और इरफान पठान से मुलाकात की। इस दौरान बुखारी ने कहा कि घरेलू सीजन के साथ खिलाड़ियों तक पहुंचने के लिए हम कुछ और नहीं कर सकते थे। कम से कम अगर हम टेलीविजन पर विज्ञापन देते हैं तो उन्हें इस शिविर के बारे में जानकारी मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इरफान पठान ने कही यह बात

बुखारी के अनुसार, अब तक कुल 20 खिलाड़ियों को शिविर में भाग लेने के लिए कहा गया है। हालांकि क्रिकेट एसोसिएशन जम्मू के खिलाड़ियों से संवाद करने में सक्षम रहा है। उन्होंने शीर्ष खिलाड़ी परवेज रसूल से संपर्क किया है।

परवेज श्रीनगर में रहते हैं। परवेज रसूल टीम के कप्तान हैं और उन्होंने भारत के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट भी खेला है। वहीं पठान का कहना है कि अब जब विज्ञापन टेलीविजन पर प्रसारित हो रहा है तो हमें सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है।

पठान ने यह भी खुलासा किया कि एक बार जब खिलाड़ी जम्मू में इकट्ठे होंगे तो वह स्थिति का आकलन करेंगे और अभ्यास स्थल पर आने के लिए कॉल करेंगे। जम्मू में मैदान आमतौर पर नवंबर तक तैयार हो जाते हैं, इसलिए अभी के लिए हमें एक अलग विकल्प तलाशना होगा। पठान ने कहा कि हम इस मामले पर बीसीसीआई से बात करेंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें