फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: कठुआ जिले में बढ़ा कोरोना का कहर, 22 वर्षीय युवक सहित तीन मौत

Sun, 23 May 2021 06:49 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

कठुआ जिले में 138 नए मामले आए सामने, पूर्व में संक्रमित 194 लोग हुए स्वस्थ।
विज्ञापन
Corona infection is spreading more rapidly in Jammu and Kashmir - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में कोरोना संक्रमण ने तीन लोगों की जान ले ली है। बीते चौबीस घंटे के भीतर एक 22 वर्षीय युवक और दो महिलाओं की जान संक्रमण से चली गई है, जिनका इलाज जीएमसी कठुआ में चल रहा था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मृतकों में शहर के मानके तालाब निवासी 22 वर्षीय युवक शामिल है, जिसका इलाज जीएमसी में 11 मई से चल रहा था। वहीं चक दराब खां निवासी 60 वर्षीय महिला और रायपुर, महानपुर निवासी 55 वर्षीय महिला की जान भी संक्रमण से चली गई है।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: परिवार में छह सदस्य कोरोना संक्रमित, पति के बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम
विज्ञापन


उधर, शनिवार को जिले में जांच के दौरान 138 लोगों को कोरोना संक्रमित पाया गया है। पूर्व में संक्रमित पाए गए 194 लोगों को निगेटिव घोषित किया गया है। जिले में संक्रमण से जान गंवाने वालों का आंकड़ा 115 पहुंच गया है।
विज्ञापन


जीएमसी कठुआ में 52, एके गुप्ता अस्पताल में 33 मरीज और परोल में 3 मरीज आक्सीजन सपोर्ट पर हैं। जीएमसी के आईसीयू में 8 तो वहीं एके गुप्ता अस्पताल के आईसीयू में पांच संक्रमित उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें