फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में पीएम मोदी और राजनाथ से मिले मुफ्ती

Tue, 07 Apr 2015 02:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और राज्य बाढ़ के हालातों के बारे में उन्हें अवगत कराया।
विज्ञापन


इससे पहले सईद और केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के बीच एक बैठक हुयी। गृह मंत्री के साथ बैठक में सईद ने उन्हें राज्य में कानून और व्यवस्था की स्थिति, खासकर पुलिस बलों पर हालिया हमलों के बारे में अवगत कराया।

भाजपा के शीर्ष नेताओं से मुलाकात के बाद मुफ्ती ने कहा कि हमें शांति प्रक्रिया और अच्छे शासन पर आगे बढ़ने की जरूरत है। मुफ्ती ने बताया, 'मौजूदा राजनीतिक हालात, करप्शन के खिलाफ एक्शन, विकास और बाढ़ आदि विषयों पर चर्चा हुई।  
विज्ञापन


हमने न्यूनतम साझा कार्यक्रम (सीएमपी) लागू किए जाने पर भी चर्चा की। जम्मू-कश्मीर के लोगों ने हमें बड़ा जनादेश दिया है। हम प्रदेश में फिर से शांति स्थापित करना चाहते हैं।'

एक मार्च को मुख्यमंत्री बनने के बाद सईद की प्रधानमंत्री के साथ यह पहली आधिकारिक मुलाकात है। यह मुलाकात कैबिनेट विस्तार की खबरों की पष्ठभूमि में हुयी है जिसमें कहा जा रहा है कि उनकी पार्टी पीडीपी को मंत्री का एक पद मिल सकता है।

मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने शोपियां में हुए आतंकी हमलों के बारे में  गृहमंत्री को अवगत कराया। कल रात पहुंचे सईद का जम्मू कश्मीर के विकास से जुड़ी चर्चा के लिए सभी अहम कैबिनेट मंत्रियों से मुलाकात का कार्यक्रम है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें