जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन किया गया है। जानकारी के अनुसार पाकिस्तान की ओर से एलओसी से सटे पुंछ जिले में बालनोई समेत कई अन्य इलाकों में भारी गोलाबारी की गई है।
J&K: Ceasefire violation by Pakistan in Mankot sector of Poonch— ANI (@ANI) September 3, 2017
पाकिस्तान की ओर से हुई कार्रवाई के बाद बीएसएफ और सेना के जवानों द्वारा कार्रवाई की गई है। जानकारी के अनुसार पाकिस्तान की ओर से हुई फायरिंग का भारतीय सुरक्षाबलों द्वारा भी मुंहतोड़ जवाब दिया गया है।
हालांकि अब तक इस गोलीबारी मे किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। वहीं पाक की गोलीबारी के कारण सभी अंतरराष्ट्रीय सीमा और एलओसा के इलाकों में सुरक्षाबलों को अलर्ट रहने के निर्देश दे दिए गए हैं।