उपचुनाव में नगरोटा विधानसभा क्षेत्र में 75.08 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं, बडगाम में 50.2 फीसदी लोगों ने मतदाधिकार का प्रयोग किया। 2024 के विधानसभा चुनाव की अपेक्षा दोनों सीटों पर तीन-तीन प्रतिशत कम वोट पड़े हैं। तब नगरोटा में 78 फीसदी और बडगाम में 53 फीसदी मतदान हुआ था। मतगणना 14 नवंबर को है।
विज्ञापन
नगरोटा में 73 हजार से ज्यादा मतदाताओं ने मताधिकार का इस्तेमाल किया है। यहां 97,980 मतदाता हैं। बडगाम में 1,26,025 मतदाताओं में से 63,000 से अधिक ने मतदान किया। नगरोटा सीट पर 10 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।
मतदान केंद्रों पर सुबह से ही कतारें लगना शुरू हो गई थीं। दोपहर तीन बजे तक नगरोटा में 65.14 फीसदी तो बडगाम में 42.64 फीसदी मतदान हो चुका था। आखिरी तीन घंटों में नगरोटा में 10 फीसदी और बडगाम में करीब आठ फीसदी मतदान हुआ।
विज्ञापन
बडगाम के लिए 11 विस्थापितों ने डाले वोट
बडगाम के विस्थापितों के लिए उधमपुर में बनाए गए मतदान केंद्र में 11 वोट पड़े। यहां 27 मतदाता हैं जिनमें से 11 लोग पहले ही डाक मतपत्र से वोट डाल चुके हैं। बडगाम में 17 प्रत्याशी मैदान में हैं।