फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर उपचुनाव 2025: नगरोटा में 75.08 फीसदी और बडगाम में 50.2 फीसदी हुआ मतदान, मतगणना 14 नवंबर को

Wed, 12 Nov 2025 12:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

 2024 के विधानसभा चुनाव की अपेक्षा दोनों सीटों पर तीन-तीन प्रतिशत कम वोट पड़े हैं। 
विज्ञापन
बडगाम उपचुनाव के दौरान मतदान के लिए कतार में खड़े मतदाता। सुरक्षा में तैनात जवान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपचुनाव में नगरोटा विधानसभा क्षेत्र में 75.08 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं, बडगाम में 50.2 फीसदी लोगों ने मतदाधिकार का प्रयोग किया। 2024 के विधानसभा चुनाव की अपेक्षा दोनों सीटों पर तीन-तीन प्रतिशत कम वोट पड़े हैं। तब नगरोटा में 78 फीसदी और बडगाम में 53 फीसदी मतदान हुआ था। मतगणना 14 नवंबर को है।

विज्ञापन


नगरोटा में 73 हजार से ज्यादा मतदाताओं ने मताधिकार का इस्तेमाल किया है। यहां 97,980 मतदाता हैं। बडगाम में 1,26,025 मतदाताओं में से 63,000 से अधिक ने मतदान किया। नगरोटा सीट पर 10 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।

मतदान केंद्रों पर सुबह से ही कतारें लगना शुरू हो गई थीं। दोपहर तीन बजे तक नगरोटा में 65.14 फीसदी तो बडगाम में 42.64 फीसदी मतदान हो चुका था। आखिरी तीन घंटों में नगरोटा में 10 फीसदी और बडगाम में करीब आठ फीसदी मतदान हुआ।
विज्ञापन


बडगाम के लिए 11 विस्थापितों ने डाले वोट
बडगाम के विस्थापितों के लिए उधमपुर में बनाए गए मतदान केंद्र में 11 वोट पड़े। यहां 27 मतदाता हैं जिनमें से 11 लोग पहले ही डाक मतपत्र से वोट डाल चुके हैं। बडगाम में 17 प्रत्याशी मैदान में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें