फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः 14 महीने बाद प्रदेश भाजपा की कार्यकारिणी की बैठक, 'प्रस्ताव और पलटवार' पर सबकी नजर

Tue, 25 Aug 2020 11:07 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
विज्ञापन

प्रदेश भाजपा की कार्यकारिणी की बैठक पार्टी मुख्यालय में चल रही है। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना कर रहे हैं। कोरोनाकाल की वजह से कश्मीर के अलावा जम्मू संभाग के जम्मू जिले को छोड़ अन्य जिलों के ज्यादातर नेता वर्चुअल माध्यम से ही बैठक से जुड़ेंगे।

विज्ञापन


बैठक में नेशनल कांफ्रेंस समेत कश्मीर की अन्य कई पार्टियों के नेताओं की तरफ से अनुच्छेद 370 की बहाली को लेकर दिए जा रहे बयानों पर प्रदेश भाजपा का पलटवार करना तय है। प्रदेश भाजपा की आखिरी बैठक जून 2019 में हुई थी।

प्रदेश कार्यकारिणी के करीब साढ़े तीन सौ सदस्य हैं। पार्टी मुख्यालय में स्थित पंडित वैद्य विष्णु दत्त हाल में होने जा रही बैठक में सीटिंग क्षमता 250 के करीब है। कोरोना काल में एक सीट छोड़कर भी नेताओं को बिठाया जाए तो सौ के करीब कार्यकारिणी सदस्य हिस्सा ले पाएंगे। इसी को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने जम्मू जिले को छोड़ अन्य जिलों के कार्यकारिणी के सदस्यों को वर्चुअल माध्यम से बैठक में हिस्सा लेने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


कार्यकारिणी की बैठक में प्रदेश के वर्तमान हालात पर चर्चा के अलावा राजनीतिक प्रस्ताव भी पारित हो सकते हैं। प्रदेश भाजपा की कार्यकारिणी की बैठक को वर्चुअल माध्यम से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, राष्ट्रीय महासचिव राम माधव और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह भी संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें