फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: जम्मू-कश्मीर की चारों राज्यसभा सीटों पर भाजपा उतारेगी उम्मीदवार, तरुण चुघ की अध्यक्षता में बनी रणनीति

Sat, 04 Oct 2025 02:22 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

भाजपा ने एलान किया है कि वह जम्मू-कश्मीर की चारों राज्यसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी, जिसके लिए कोर ग्रुप बैठक में संभावित नामों पर मंथन किया गया। प्रदेश प्रभारी तरुण चुघ की अध्यक्षता में हुई बैठक में ओबीसी, महिला और अन्य वर्गों से जुड़े नामों पर विचार कर रिपोर्ट शीर्ष नेतृत्व को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
राज्यसभा की चारों सीटों पर उतरेगी भाजपा, प्रत्याशियों के नामों पर हुआ मंथन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर भाजपा ने शनिवार को बड़ा राजनीतिक एलान करते हुए कहा कि वह राज्यसभा की चारों सीटों पर अपने उम्मीदवार मैदान में उतारेगी। इस सिलसिले में पार्टी की कोर ग्रुप की अहम बैठक पार्टी मुख्यालय जम्मू में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी तरुण चुघ ने की।

विज्ञापन


बैठक सुबह 10:30 बजे शुरू हुई और लगभग 45 मिनट तक चली। इसमें प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा, केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। बैठक में आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए भावी प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा की गई।

प्रभारी तरुण चुघ ने सभी सदस्यों से सुझाव लिए कि राज्यसभा में प्रदेश की आवाज को प्रभावशाली ढंग से रखने के लिए कैसे व्यक्तित्व को भेजा जाना चाहिए। चर्चा इस बात पर केंद्रित रही कि केवल व्यक्ति नहीं, बल्कि ऐसा व्यक्तित्व चुना जाए जो प्रदेश की सामाजिक और राजनीतिक विविधता का प्रतिनिधित्व कर सके।
विज्ञापन


बैठक के बाद पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सुनील सेठी ने मीडिया से बातचीत में कहा, भाजपा ने तय किया है कि वह राज्यसभा की चारों सीटों पर चुनाव लड़ेगी। हम क्रॉस वोटिंग जैसी राजनीति में विश्वास नहीं करते। हमने ओबीसी, महिला और अन्य समूहों के प्रतिनिधित्व को ध्यान में रखते हुए नामों पर विचार किया है।

उन्होंने बताया कि इस चर्चा के निष्कर्ष को अब पार्टी मुख्यालय (दिल्ली) में शीर्ष नेतृत्व के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा, जहां से अंतिम निर्णय और प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगेगी।

बैठक में मौजूद रहे प्रमुख चेहरे
बैठक में वे सभी नेता मौजूद रहे, जिनके नामों को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा है। इनमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना, पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह, और भाजपा की वरिष्ठ महिला नेता डॉ. दरख्शां अंद्राब शामिल हैं। इन नामों को संभावित दावेदारों के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें