फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: शोपियां में एएसपी दफ्तर समेत 2 स्थानों पर आतंकी हमला, त्राल हमले की जैश ने ली जिम्मेदारी

Sat, 27 Oct 2018 03:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकियों ने दो स्थानों पर हमले किए। हालांकि, इसमें किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है। घटना के बाद पूरे इलाके में सर्च आपरेशन चलाया गया। 

विज्ञापन


शुक्रवार शाम करीब पौने सात बजे आतंकियों ने जिले के गागरन इलाके में एएसपी के दफ्तर पर हमला किया। उन्होंने दफ्तर पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। वहां तैनात जवानों ने जवाबी कार्रवाई की तो आतंकी भाग निकले। इससे पहले आतंकियों ने मंत्रिबुग इलाके में सेना की 34 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) के कैंप पर दोपहर बाद हमला किया था। कैंप पर फायरिंग के बाद आतंकी पास के बगीचे में भाग निकले। सूत्रों के अनुसार हमले में एक जवान को मामूली चोटें आई हैं। 

त्राल हमले की जैश ने ली जिम्मेदारी
पुलवामा जिले के त्राल इलाके के लुरगाम में वीरवार को सेना के कैंप पर किए गए हमले की जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद ने ली है। जैश प्रवक्ता मोहम्मद हसन ने एक स्थानीय न्यूज एजेंसी को दिए बयान में हमले की जिम्मेदारी लेते हुए दावा किया कि हमले में सेना के तीन जवान मारे गए। ज्ञात हो कि हमले में सेना के जवान नगम सियामलियाना शहीद हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें