फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: चार दिन तक चलेगी विधानसभा के विशेष सत्र की कार्रवाई, पारित होगा GST बिल

Thu, 08 Jun 2017 10:48 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
विज्ञापन
राज्य की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
जीएसटी को लेकर आहूत जम्मू कश्मीर विधानसभा का विशेष सत्र 17 जून से चार दिनों तक श्रीनगर में चलेगा। इस विशेष सत्र में जीएसटी विधेयक को चर्चा के बाद पारित किया जाएगा, ताकि यह कानून का रूप ले सके। जीएसटी कानून एक जुलाई से पूरे देश में लागू होना है।  
विज्ञापन


इस बीच नेशनल कांफ्रेंस की कोर कमेटी ने जीएसटी पर सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की है। विधानसभा अध्यक्ष कवींद्र गुप्ता ने बताया कि सत्र को सकुशल चलाने के लिए 14 और 15 जून को बैठकें होंगी। 14 जून को सुरक्षा को लेकर बैठक होगी। इन्हीं दो दिन में सर्वदलीय बैठक भी बुलाई जाएगी।

सभी दलों से सत्र को सकुशल तथा शांतिपूर्ण चलाने में सहयोग मांगा जाएगा। उन्होंने वीरवार  को विधानसभा परिसर का दौरा किया। इस दौरान असेंबली हाल, लाबी, वीआईपी चेंबर आदि का दौरा कर उन्होंने सभी प्रकार के इंतजाम करने को कहा। विधानसभा परिसर में बैग, ब्रीफकेस तथा अन्य छोटे सामान की स्क्रीनिंग के लिए मोबाइल एक्स-रे लगाने की हिदायत दी। विधानसभा लाबी में हाटलाइन फोन सुविधा उपलब्ध कराने को कहा। इस दौरान विधानसभा उपाध्यक्ष नजीर गुरेजी भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैबिनेट बैठक में मिल चुकी है ड्राफ्ट को मंजूरी

सीएम और डिप्टी सीएम - फोटो : File Photo
ज्ञात हो कि कैबिनेट ने बुधवार को विधेयक के ड्राफ्ट के मंजूरी दे दी। जीएसटी से रियासत को 60 से 70 करोड़ का अतिरिक्त राजस्व मिलेगा। देश के जीएसटी कानून को रियासत में विस्तार के लिए अलग कानून की जरूरत है। संवैधानिक, प्रशासनिक और वैधानिक रूप से यह जरूरी है।

सदन में इन तीनों पहलुओं पर चर्चा होगी। वित्त मंत्री डा. हसीब द्राबू का कहना है कि जीएसटी लागू होने से अनुच्छेद 370 पर कोई असर नहीं होगा, क्योंकि रियासत के पास संविधान के तहत अलग कर कानून बनाने का अधिकार है। जम्मू कश्मीर का अलग संविधान भी है। रियासत सरकार जीएसटी के अनुभवों की 5 साल बाद समीक्षा करेगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें