वक्फ की लाखों-करोड़ों की संपत्ति पर अवैध कब्जा किया गया
वहीं, भाजपा नेता रविंदर रैना ने कहा, "वक्फ संशोधन विधेयक पर संसद में जो बहस हुई, उससे एक बात साफ हो गई है कि वक्फ की लाखों-करोड़ों की संपत्ति पर अवैध कब्जा किया गया है। यह विधेयक वक्फ बोर्ड में व्याप्त कुप्रबंधन को दूर करने के लिए लाया गया है। वक्फ के अधीन संपत्तियां हमारे मुस्लिम भाइयों के कल्याण के लिए सामाजिक और धार्मिक कार्यों के लिए दान की गई हैं और उनके प्रबंधन के लिए यह कानून लाया गया है। इस बारे में किसी को कोई संदेह नहीं होना चाहिए। कुछ राजनीतिक दल वोट बैंक की राजनीति के कारण झूठ फैला रहे हैं, लेकिन गृह मंत्री ने यह स्पष्ट कर दिया है कि सभी वक्फ संपत्तियां हमारे मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए हैं।"