फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः 10 फरवरी से आर्मी की भर्ती रैली, इन बातों का रखना होगा ध्यान

Wed, 02 Dec 2020 02:01 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सेना भर्ती रैली, फाइल फोटो - फोटो : भारतीय सेना
विज्ञापन

जम्मू संभाग के सभी दस जिलों के लिए 10 फरवरी से 10 मार्च तक मिलिट्री स्टेशन सुंजवां जम्मू में आर्मी भर्ती आयोजित की जाएगी। एक महीने तक चलने वाली भर्ती रैली के लिए एडमिट कार्ड 26 जनवरी से 9 फरवरी तक डाउनलोड होंगे। कोविड-19 के बीच पहली बार भर्ती का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे में उन्हीं युवाओं को भर्ती रैली में आने दिया जाएगा, जिनके पास कोविड-19 की निगेटिव रिपोर्ट का प्रमाण पत्र होगा। 

विज्ञापन


भर्ती स्थल में प्रतिदिन सीमित युवाओं को ही बुलाया जाएगा, सुबह सात से दस बजे तक प्रवेश मिलेगा। प्रदेश के युवाओं का आर्मी की भर्ती के प्रति काफी रुझान रहता है। प्रदेश में एक वर्ष के लंबे समय बाद आर्मी की भर्ती हो रही है। कोविड-19 को लेकर इस बार आर्मी ने विशेष गाइडलाइन भी जारी की है, जो आर्मी की अधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। 10 फरवरी से 10 मार्च तक चलने वाली भर्ती रैली उधमपुर, पुंछ, राजोरी, डोडा, किश्तवाड़, रामबन, रियासी, जम्मू, सांबा और कठुआ जिले के युवा भाग ले सकेंगे। 


इन पदों के लिए होगी भर्ती
 
पद     आयु     योग्यता
सैनिक जनरल ड्यूटी     साढ़े 17 से 21     दसवीं पास 
सैनिक टेक्निकल साढ़े 17 से 23   बारहवीं पास 
सैनिक र्क्लक-स्टोर कीपर     साढ़े 17 से 23     बारहवीं पास 
सैनिक टेक एनए     साढ़े 17 से 23   बारहवीं पास
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें