फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: देश की सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं सहन होगा; गृह मंत्रालय ने JKIM पर पांच साल के लिए लगाया प्रतिबंध

Tue, 11 Mar 2025 05:49 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

गृह मंत्रालय ने जम्मू और कश्मीर इत्तिहादुल मुसलमीन को अवैध संघ घोषित कर पांच साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया, आरोप लगाते हुए कि यह संगठन देश की सुरक्षा और अखंडता के लिए खतरा है।
विज्ञापन
केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब- @amitshah
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गृह मंत्रालय ने जम्मू और कश्मीर इत्तिहादुल मुस्लिमीन को एक अवैध संघ घोषित कर दिया है और अगले पांच वर्षों तक उसे तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर दिया है। मंत्रालय ने आरोप लगाया है कि यह संगठन अवैध गतिविधियों में संलिप्त है, जो देश की एकता, संप्रभुता और सुरक्षा के लिए हानिकारक हैं।

विज्ञापन


गृह मंत्रालय ने जारी किए गए एक आदेश में कहा कि जेकेआईएम देश के खिलाफ कार्य कर रहा है और इसके कार्यों से राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा हो रहा है। इसके तहत संगठन की सभी गतिविधियों को प्रतिबंधित किया गया है और इसके सदस्य या सहयोगी किसी भी प्रकार की सक्रियता में लिप्त पाए गए तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस फैसले के बाद, जम्मू और कश्मीर क्षेत्र में सुरक्षा बलों को संगठन के खिलाफ अभियान तेज करने का निर्देश दिया गया है। गृह मंत्रालय के इस निर्णय को देशभर में सुरक्षा मामलों के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जो भारत की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा के लिए आवश्यक कदम है।
विज्ञापन


विज्ञापन

https://www.amarujala.com/jammu/ruckus-in-jammu-assembly-chaos-in-the-house-in-support-of-daily-wage-workers-questions-raised-on-lathicharge-2025-03-11
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें