फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलमर्ग फैशन शो विवाद: सीएम उमर ने कहा- सरकार कभी भी ऐसी अनुमति नहीं देती, कानून उल्लंघन हुआ तो होगी कार्रवाई

Mon, 10 Mar 2025 02:24 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

गुलमर्ग में रमजान के दौरान हुए फैशन शो पर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि सरकार ने किसी भी महीने में ऐसी अनुमति नहीं दी और यदि कानून का उल्लंघन हुआ तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
सीएम उमर अब्दुल्ला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रमजान महीने के दौरान गुलमर्ग में आयोजित फैशन शो को लेकर विवाद के बीच जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार किसी भी महीने में ऐसे कार्यक्रम के लिए अनुमति नहीं देती।

विज्ञापन


फैशन शो को कई लोगों ने अश्लील करार दिया है और विधानसभा में इसका विरोध हुआ है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा में कहा हमने इस मामले की जांच का आदेश दिया है, लेकिन प्रारंभिक तथ्यों के अनुसार यह एक निजी चार दिन का आयोजन था जो एक निजी पार्टी द्वारा एक निजी होटल में आयोजित किया गया था। यह फैशन शो 7 दिसंबर को हुआ था और कुछ चीजें सामने आई हैं जिनसे लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है।

कश्मीर के प्रमुख मौलवी मीरवाइज उमर फारूक ने रविवार को कहा था कि पर्यटन के नाम पर अश्लीलता को सहन नहीं किया जाएगा। मीरवाइज ने अपने X हैंडल पर पोस्ट करते हुए कहा यह भद्दा है, रमजान के पवित्र महीने में गुलमर्ग में एक अश्लील फैशन शो आयोजित किया गया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो गए हैं, जिससे लोगों में आक्रोश और हैरानी फैल गई है।
विज्ञापन


इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा आक्रोश और हैरानी पूरी तरह से समझने योग्य है। जो तस्वीरें मैंने देखी हैं, वे स्थानीय संवेदनाओं की पूरी अनदेखी करती हैं, और वह भी इस पवित्र महीने के दौरान। मुख्यमंत्री ने विधानसभा में कहा कि इस फैशन शो को आयोजित करने वालों ने जनता की भावनाओं की अनदेखी की और न ही यह देखा कि वे इसे कहां और किस समय आयोजित कर रहे हैं।

कुछ लोग कह रहे हैं कि यह शो रमजान के महीने में नहीं होना चाहिए था। लेकिन जो मैंने देखा है, उसके बाद मेरा मानना है कि यह पूरे साल कभी भी नहीं होना चाहिए था। मुख्यमंत्री ने यह स्पष्ट किया कि सरकार का इस आयोजन में कोई हाथ नहीं था।

यह एक निजी पार्टी द्वारा आयोजित किया गया था जो एक निजी होटल में हुआ और निमंत्रण निजी तौर पर वितरित किए गए थे। सरकार से कोई अनुमति नहीं ली गई थी सरकार से कोई पैसा नहीं लिया गया था, सरकार की कोई बुनियादी ढांचा इस्तेमाल नहीं किया गया और सरकार का कोई अधिकारी इस कार्यक्रम में उपस्थित नहीं था। अगर जांच में कानून का उल्लंघन पाया जाता है, तो मामले को पुलिस को सौंप दिया जाए जो इसकी जांच करेगी। अगर अनुमति मांगी जाती, तो हम ऐसी किसी भी घटना के लिए अनुमति नहीं देते। यदि कानून का उल्लंघन हुआ है, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें