फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: गांदेरबल में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ खत्म, आतंकी फरार

Mon, 05 Nov 2018 04:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
security forces - फोटो : एएनआई
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के गांदेरबल जिले में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ चली, हालांकि आतंकी फरार होने में कामयाब हो गए। फिलहाल सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया है।
विज्ञापन


गांदेरबल जिले के शुहमा क्षेत्र में यह एनकाउंटर चल रहा था। खुद को घिरा देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी थी, जिसका मुंह तोड़ जवाब देते हुए सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की थी। काफी देर तक दोनों तरफ से फायरिंग हुई। लेकिन आतंकी फरार होने में कामयाब हो गए। 
 
दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में शनिवार को मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकी मार गिराए गए थे। दूसरे आतंकी का शव भी रविवार को सर्च आपरेशन के दौरान बरामद कर लिया गया। इससे पहले शनिवार देर शाम एक आतंकवादी का शव बरामद किया गया था।
विज्ञापन


इसके पास से एक एके-47 रायफ ल बरामद हुई थी। मारे गए दोनों आतंकियों में से एक की पहचान मोहम्मद इरफान भट और दूसरे की शाहिद मीर के तौर पर हुई है। दो अन्य आतंकवादी मौके से भागने में कामयाब रहे। 
विज्ञापन

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार शाम सेना को शोपियां के खुदपोरा गांव में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली। इसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। घेराबंदी सख्त होता देखकर आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की। इसमें दोनों आतंकी मारे गए। 

पुलिस के अनुसार इरफान पिछले साल आतंकी संगठन में शामिल हुआ था, जबकि शाहिद 2004 में आर्म्स के एक मामले में था। मौके से हथियार व गोला बारूद बरामद किया गया है। मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शाहिद मीर एक आम नागरिक है वह कभी भी आतंकी संगठन में शामिल नहीं हुआ।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें