फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: आधारशिला पोर्टल पर अब मिलेगी स्कूलों से जुड़ी सभी जानकारियां

Wed, 09 Jun 2021 03:27 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

सभी जिलों में बनेगी दो सदस्यीय कमेटी, दस दिनों में अपलोड हो जाएगा डाटा।
 
विज्ञापन
ऑनलाइन पोर्टल - फोटो : pexels.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू संभाग के सभी सरकारी स्कूलों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी अब क्लिक पर उपलब्ध होगी। इसके साथ ही स्कूलों पर ऑनलाइन नजर भी रखी जा सकती है। स्कूल शिक्षा निदेशालय जम्मू ने इसके लिए आधारशिला पोर्टल तैयार किया है।

विज्ञापन


इस पोर्टल पर स्कूलों में बच्चों की संख्या, अध्यापकों की संख्या, बुनियादी ढांचा, बच्चों की हेल्थ रिपोर्ट सहित अन्य जरूरी जानकारी होगी। पोर्टल पर जरूरी जानकारी को अपलोड करने के लिए विभाग ने सभी जिला मुख्य शिक्षा अधिकारियों को दो सदस्यीय टीम गठित करने के लिए कहा है।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में कोरोना: पंद्रह दिनों में रिकवरी दर में 10 फीसदी सुधार, 91 फीसदी तक पहुंची
विज्ञापन
विज्ञापन


यह टीम पोर्टल पर अपने जिलों के स्कूलों से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी को अपलोड करेगी। स्कूल शिक्षा निदेशालय जम्मू ने इसको लेकर एक नोडल अधिकारी भी नियुक्त किया है जो सभी जिलों से समन्यव कर इस कार्य को पूरा करेगा। विभाग ने सभी डाटा को अपलोड करने के लिए दस दिनों का समय रखा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें