मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार सोमवार को प्रदेश कई इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। जम्मू जिले में अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जम्मू-कश्मीर के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार सोमवार को प्रदेश कई इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। जम्मू जिले में अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
श्रीनगर में अधिकतम तापमान 16.5 डिग्री और न्यूनतम 5.8 डिग्री सेल्सियस रहा। कटड़ा में अधिकतम 21.8 डिग्री और न्यूनतम पारा 12.7 डिग्री रहा। गुलमर्ग में अधिकतम पारा 6. 5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम माइनस 2.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
मौसम खराब होने की सूरत में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग और हवाई सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। इस बीच मौसम साफ रहने से अधिकांश क्षेत्रों में दिन के तापमान में उछाल आया है।