जम्मू कश्मीर में हालात के अलावा प्रदेश व केंद्र सरकारों के दावों की वास्तविकता विपक्षी दलों के नेताओं को बताई जाएगी। पश्चिमी बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, राजस्थान के मुख्यमंत्री गहलोत को भी बुलाया जाएगा।
प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में इस माह के अंत पर होने वाली जी 20 बैठक के बाद विपक्षी दल देश के विपक्षी नेताओं की बैठक बुलाने की तैयार कर रहे है। पार्टी सूत्रों के अनुसार डा फारूक अब्दुल्ला की अगुवाई में प्रदेश में विपक्ष विपक्षी सांसदों के अलावा गैर भाजपा मुख्यमंत्रियों को भी बुलाने की तैयारी कर रहे है।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में हालात के अलावा प्रदेश व केंद्र सरकारों के दावों की वास्तविकता विपक्षी दलों के नेताओं को बताई जाएगी। पश्चिमी बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, राजस्थान के मुख्यमंत्री गहलोत को भी बुलाया जाएगा।
डॉ. फारूक अब्दुल्ला की तरफ से बुलाई जा रही बैठकों का घटक दल मिशन स्टेटहुड के अध्यक्ष सुनील डिंपल का कहना है कि जी 20 की बैठक के पश्चात विपक्षी नेताओं का सम्मेलन बुलाया जाएगा जिसमें जम्मू कश्मीर के हालात व भविष्य की रणनीति पर मंथन होगा।