फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu City E Bus: जम्मू शहर में जुलाई से ई बसें चलने की संभावना, जून में पहुंचेंगी बसें

Sun, 07 May 2023 04:23 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

बसों की खासियत यह है कि प्रदूषण मुक्त है। हीटर, एसी और कैमरों की सुविधा भी होगी। इससे चोरी की घटनाएं भी रुक सकेंगी।
विज्ञापन
Jammu City Bus - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत शहर के अलावा कठुआ, सांबा और कटड़ा के लिए ई बसें जुलाई से चलने की संभावना है। बसों की खरीद की औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है। जून के पहले सप्ताह तक बसें आने की संभावना है।
विज्ञापन


अभी चार्जिंग स्टेशन बनाए जा रहे हैं। भगवती नगर में काम चल रहा है। मगर कठुआ में जमीन फाइनल नहीं हो पाई, वहां बस स्टैंड के पास जमीन देखी जा रही है। रेलवे स्टेशन के पास चार्जिंग स्टेशन होगा। शहरभर में 75 बसें चलाई जानी हैं। 25 बसें अलग-अलग बाहरी रूटों पर चलेंगी। इससे यात्री आरामदायक सफर कर पाएंगे। योजना के तहत 100 बसें स्वीकृत हुई हैं।

बसों की खासियत यह है कि प्रदूषण मुक्त है। हीटर, एसी और कैमरों की सुविधा भी होगी। इससे चोरी की घटनाएं भी रुकेंगी। शहर में 40 से ज्यादा रूटों की पहचान की गई है। सुबह पांच से रात 11 बजे तक शहर में बसें चलेंगी। लोगों को ऑटो में मनमाना किराया नहीं देना पड़ेगा।
विज्ञापन


जरूरी औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है। जुलाई से बसें चलने की संभावना है। बस स्टैंड और चार्जिंग स्टेशन तैयार किए जा रहे हैं। -अशीष आनंद, जीएम, फाइनांस स्मार्ट सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें