जम्मू में डीआरडीओ की ओर से बनाए गए 500 बेड के अस्पताल का लोकार्पणा होने के बाद अब श्रीनगर के खोनमुह इलाके में तैयार डीआरडीओ अस्पताल को उद्घाटन का इंतजार है। हाल ही में एलजी मनोज सिन्हा ने खोनमुह में बन रहे 500 बेड के डीआरडीओ अस्पताल का दौरा कर पांच जून तक काम पूरा करने की समय सीमा तय की थी।
विज्ञापन
साथ ही कहा था कि इसी दिन से सभी सुविधाओं का ट्रायल रन होगा। हालांकि, अभी तक इसका उद्घाटन नहीं हो पाया। अस्पताल में मौजूद एक अधिकारी ने बताया कि अस्पताल में सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
अस्पताल में 500 बेड में से 125 आईसीयू के बेड हैं जबकि बाकी के 375 अन्य बेड्स पर 24 घंटे ऑक्सीजन सुविधा उपलब्ध रहेगी। अधिकारी ने यह भी जानकारी दी कि 125 आईसीयू बेड्स में से 25 बच्चों के लिए आईसीयू चिकित्सकों के लिए होंगे। उन्होंने कहा कि यह फैसला तीसरी वेव को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।