फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर : आसमान में दिखी ट्रेननुमा रहस्यमयी रोशनी, लोग दहशत में

Sat, 04 Dec 2021 03:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दोमाना/परगवाल

सार

कोई आवाज नहीं, शुरू में लोगों ने इसे ड्रोन समझा, सुरक्षा बलों को किया अलर्ट। एडीजी बोले-घबराने की जरूरत नहीं, सैटेलाइट के स्टारलिंक ट्रेन की थी लाइट।
विज्ञापन
starlink, स्टारलिंक - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्रों में शुक्रवार देर शाम को आसमान में ट्रेन की तरह लंबी कोई वस्तु नजर आई जिसमें ट्रेन के डिब्बों की तरह लाइटें जल रही थीं। इससे लोग दहशत में आ गए। कई लोगों ने इसे मोबाइल में भी कैद किया है।

विज्ञापन


शुरू में लोगों ने इसे ड्रोन समझा। सुरक्षा बलों को भी अलर्ट कर दिया गया। हालांकि, पुलिस ने कहा है कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। एडीजी मुकेश सिंह ने बताया कि आसमान में दिखने वाली रहस्यमयी रोशनी सैटेलाइट के स्टारलिंक ट्रेन की लाइट थी। ज्ञात हो कि यह कभीकभार ही आसमान में दिखाई देती है। 

शुक्रवार देर शाम छह बजे के करीब दोमाना के घो मन्हासा, अकलपुर सहित परगवाल, अरनिया, रामगढ़, सांबा, कठुआ और राजोरी में इसे देखा गया है। ग्रामीणों ने बताया कि इस चीज को देख कर सभी दहशत में आ गए थे। इसे मोबाइल में कैद किया है। लोगों का कहना था कि यह चमकने वाली चीज काफी लंबी थी, जो सरहद की तरफ से आई। इससे पहले उन्होंने आसमान पर पहले कभी ऐसी चीज नहीं देखी है। 
विज्ञापन


हालांकि, किसी तरह की कोई आवाज नहीं सुनाई दी। लोगों ने बताया कि कुछ मिनट तक उक्त चीज दिखाई दी उसके बाद आंखों से ओझल हो गई। कुछ लोग इसे सेटेलाइट, कुछ रॉकेट तो कुछ इसे टोही विमान बता रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें