फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: एक व्यक्ति ने की नाका तोड़ने की कोशिश, सीआरपीएफ की फायरिंग में मौत

Wed, 13 May 2020 12:00 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
jammu kashmir police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के बड़गाम में  बुधवार को एक नागरिक ने बिना इजाजत और चेकिंग के, वाहन से 2 नाकों को पार करने की कोशिश की। नाके पर तैनात सीआरपीएफ जवानों से उसे रोकने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं रुका। इसके बाद उन्हें हवा में गोली चलानी पड़ी। 
विज्ञापन


इस दौरान गोली लगने से यह व्यक्ति घायल हो गया। इसके बाद इसे एसएचएमएस अस्पताल श्रीनगर ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि इस संबंध में अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। घटना नरबल कवोसा इलाके की है। घटना के बाद से स्थानीय लोगों ने इस घटना का विरोध करना शुरू कर दिया और कुछ लोगों द्वारा प्रदर्शन भी किया जा रहा है।

एसएसपी बड़गाम ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि एक व्यक्ति नाका तोड़ने की कोशिश के दौरान घायल हुआ। घायल व्यक्ति की पहचान माखामा बीरवाह बडगाम के पीर मेहराजुद्दीन के रूप में हुई है। उसने ऐसा क्यों किया इस बात का खुलासा अभी नहीं हो सका है। घटना की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें