जम्मू-कश्मीर में न्यू एंड रिन्यूवल एनर्जी मंत्रालय ने 42.06 करोड़ रुपये की केंद्रीय वित्तीय सहायता के साथ जम्मू-कश्मीर में 19 हजार सोलर स्ट्रीट लाइट्स (एसएसएल) को मंजूरी दी है। इसकी परियोजना लागत 47.84 करोड़ रुपये है। शेष राशि जम्मू-कश्मीर की ओर से 5.78 करोड़ दी जाएगी।
यह परियोजना जम्मू और कश्मीर ऊर्जा विकास एजेंसी (जेकेईडीए), विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से चलाई जा रही है। जिला प्रशासन के परामर्श से सार्वजनिक स्थानों पर तेजी से सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाने का काम शुरू होगा। प्रत्येक जिले को 950 एसएसएल दिए जा रहे हैं। पिछले वित्तीय वर्ष के दौरान जम्मू-कश्मीर के 12 जिलों में 9107 एसएसएल स्थापित किए गए थे।
चालू वित्तीय वर्ष के दौरान शेष 9893 एसएसएल को दो महीने की अवधि के भीतर स्थापित करने का लक्ष्य है। कोविड -19 महामारी के दूसरे उछाल के बाद विपरीत हालात में भी कोशिश की जा रही है कि परियोजना का काम पूरा हो।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: सावधान हो जाइए, कोरोना के नाम पर सोशल मीडिया और फोन से हो रही ठगी
रियासी में 285 एसएसएल, किश्तवाड़ में 206 एसएसएल लगाए गए हैं। 230 दिनों में 2200 एसएसएल स्थापित किए गए हैं। रामबन और जम्मू संभाग के अन्य जिलों और कुलगाम में 565 एसएसएल, अनंतनाग में 499, बांदीपोरा और कश्मीर डिवीजन के अन्य जिलों में 159 स्थापित हो चुके हैं।