फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: प्रदेश में लगेंगी 19 हजार सोलर स्ट्रीट लाइटें, परियोजना की लागत 47.84 करोड़

Sat, 29 May 2021 05:37 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

न्यू एंड रिन्यूवल एनर्जी मंत्रालय ने स्वीकृत किया बजट।
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में न्यू एंड रिन्यूवल एनर्जी मंत्रालय ने 42.06 करोड़ रुपये की केंद्रीय वित्तीय सहायता के साथ जम्मू-कश्मीर में 19 हजार सोलर स्ट्रीट लाइट्स (एसएसएल) को मंजूरी दी है। इसकी परियोजना लागत 47.84 करोड़ रुपये है। शेष राशि जम्मू-कश्मीर की ओर से 5.78 करोड़ दी जाएगी।  

विज्ञापन


यह परियोजना जम्मू और कश्मीर ऊर्जा विकास एजेंसी (जेकेईडीए), विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से चलाई जा रही है। जिला प्रशासन के परामर्श से सार्वजनिक स्थानों पर तेजी से सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाने का काम शुरू होगा। प्रत्येक जिले को 950 एसएसएल दिए जा रहे हैं। पिछले वित्तीय वर्ष के दौरान जम्मू-कश्मीर के 12 जिलों में 9107 एसएसएल स्थापित किए गए थे।

चालू वित्तीय वर्ष के दौरान शेष 9893 एसएसएल को दो महीने की अवधि के भीतर स्थापित करने का लक्ष्य है।  कोविड -19 महामारी के दूसरे उछाल के बाद विपरीत हालात में भी कोशिश की जा रही है कि परियोजना का काम पूरा हो।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: सावधान हो जाइए, कोरोना के नाम पर सोशल मीडिया और फोन से हो रही ठगी
विज्ञापन


रियासी में 285 एसएसएल, किश्तवाड़ में 206 एसएसएल लगाए गए हैं। 230 दिनों में 2200 एसएसएल स्थापित किए गए हैं। रामबन और जम्मू संभाग के अन्य जिलों और कुलगाम में 565 एसएसएल, अनंतनाग में 499, बांदीपोरा और कश्मीर डिवीजन के अन्य जिलों में 159 स्थापित हो चुके हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें