फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फ में फंसे 19 लोगों के लिए देवदूत बनी सेना और पुलिस, छह घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाला

Fri, 20 Nov 2020 10:55 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
मुगलरोड का दृश्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुगलरोड पर बर्फ और ठंड में फंसे 19 लोगों के लिए पुलिस और सेना देवदूत बनी। वीरवार की रात पुलिस और सेना के जवानों ने छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें सुरक्षित निकाल कर पोशाना स्थित शिविर में पहुंचाया। 
विज्ञापन


जहां उन्हें गर्म कपड़े और खाना आदि उपलब्ध कराया गया। सुबह उन्हें उनके घरों की तरफ रवाना किया। वहीं वीरवार की घटना के बाद शुक्रवार को मुगल रोड केवल दो घंटे के लिए ही खोला गया। फंसे लोगों में एक बच्चा भी शामिल था। 

जानकारी के अनुसार, वीरवार रात करीब साढ़े सात बजे मुगलरोड पर पीर की गली से पुंछ की तरफ एक टाटा मोबाइल (जेके 12ए / 6745) सड़क पर जमी बर्फ के कारण पलट गई। उसके पीछे पुंछ की तरफ आ रहे कुछ वाहन भी फंस गए। 
विज्ञापन


रात करीब आठ बजे सुरनकोट पुलिस को जानकारी मिली, जिसके बाद डीएसपी खालिक हुसैन चौधरी टीम के साथ पोशाना पहुंचे। वहां तैनात 16वीं राष्ट्रीय राइफल्स की के जवानों और अफसरों को लेकर घटना स्थल पर पहुंचे। 
विज्ञापन

मुगलरोड पर फंसे एक बच्चे सहित सभी 19 लोगों को वहां से निकाल कर अपने वाहनों से सुबह तड़के करीब दो बजे पोशाना स्थित शिविर में पहुंचाया। लोगों ने कहा कि अगर समय पर पुलिस एवं सेना बचाव कार्य न करती और हमें वहां हमारी मौत तय थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें