जम्मू शहर के 75 वार्डों से वीर बलिदानियों के घरों से पवित्र मिट्टी और दो चुटकी चावल एकत्रित किए गए हैं। बलिदानियों के घर की मिट्टी और चावल को दिल्ली के कर्तव्य पथ पर बने रहे अमृत वाटिका पहुंचाया जाएगा।
मेरी माटी मेरा देश के तहत शुक्रवार को जम्मू शहर में अमृत कलश यात्रा निकाली गई। जम्मू नगर निगम की ओर से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जम्मू शहर के 75 वार्डों से वीर बलिदानियों के घरों से पवित्र मिट्टी और दो चुटकी चावल एकत्रित किए गए हैं। बलिदानियों के घर की मिट्टी और चावल को दिल्ली के कर्तव्य पथ पर बने रहे अमृत वाटिका पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
कलश यात्रा शहर के महाराजा हरि सिंह पार्क से यात्रा शुरू होकर गुलशन ग्राउंड पुहंचीं। यहां हुए कार्यक्रम में देश की रक्षा के लिए बलिदान हुए वीर सपूतों को नमन किया गया। जम्मू नगर निगम मेयर रजिंद्र शर्मा ने कहा कि जम्मू शहर के शहीदों के परिवारों को सम्मानित किया गया।
उन्होंने कहा कि शहीदों को सम्मान देने के मकसद से केंद्र की भाजपा सरकार ने अभियान शुरू किया है जिसके तहत हर एक बलिदानी के गांव की मिट्टी एकत्रित की जा रही है। मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत घर-घर जाकर मिट्टी एकत्रित की और आज इसे अमृत कलश यात्रा निकालकर एक जगह एकत्रित किया। इस मिट्टी का प्रयोग अमृत वाटिका के निर्माण में होगा।