राजा मंडलीक देवस्थान में मनाया स्थापना दिवस
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। राजा मंडलीक देवस्थान ट्रकवाल (अखनूर) में मूर्ति स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। वहीं, हवन में आहुतियां डालकर सुख-समृद्धि की कामना की।
सुबह सात बजे से लोग देवस्थल पर पहुंचने शुरू हो गए थे। सुबह नौ बजे हवन शुरू हुआ। इसमें सुख-समृद्धि के लिए आहुतियां डाली गईं। वहीं, दोपहर बाद सत्संग का आयोजन हुआ। इसके बाद भंडारा संगत के लिए खोल दिया गया।