फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू-देहरादून के बीच फ्लाइट कल से, सप्ताह में 3 दिन मिलेगी सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। जम्मू से देहरादून के लिए सीधी उड़ान मंगलवार शुरू हो रही है। इसके साथ ही जम्मू से 25 उड़ानें शुरू हो जाएंगी। देहरादून के लिए उड़ान सप्ताह में तीन दिन उपलब्ध होगी। इसका किराया 34 सौ रुपये से लेकर साढ़े चार हजार रुपये तक होगा।
विज्ञापन

समर शेड्यूल में जम्मू-देहरादून के बीच हवाई सेवा बहाल की जा रही है। एलायंस एयर इस उड़ान को शुरू कर रही है। यह फ्लाइट मंगलवार, वीरवार और शनिवार को होगी। 42 सीटों वाला यह विमान देहरादून से ( 9आई 857) शाम 4:55 बजे जम्मू पहुंचेना और जम्मू से देहरादून के लिए शाम 5.30 बजे उड़ान भरेगा। जम्मू एयरपोर्ट से पहली बार एलायंस एयर ने सेवाएं शुरू करेगी। समर शेड्यूल में सबसे ज्यादा वर्तमान में प्रतिदिन 20 से 22 फ्लाइट का संचालन हो रहा हैं। सबसे ज्यादा आठ फ्लाइट श्रीनगर के लिए हैं। वहीं, तीन लेह, छह दिल्ली, दो मुंबई और अहमदाबाद व इंदौर के लिए एक-एक फ्लाइट है। मार्च महीने में जम्मू एयरपोर्ट से प्रतिदिन 25 सौ से तीन हजार लोग सफर कर रहे हैं। समर शेड्यूल में चंडीगढ़ के लिए फ्लाइट शुरू करने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें