संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। संत निरंकारी मिशन ने रविवार को आरएस पुरा में रक्तदान शिविर लगाया। इसमें 101 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर रेड क्रॉस सोसायटी और जीएमसी जम्मू के सहयोग से लगाया गया। इसका उद्घाटन आयुक्त सचिव सरिता चौहान ने किया गया। उन्होंने रक्तदान शिविर में भाग लेने वाले रक्तदाताओं के उत्साह और सेवा भाव की सराहना की। जोनल इंचार्ज जम्मू अजीत सिंह ने शिविर में उपस्थित सभी गणमान्य लोगों और रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया। कहा कि मिशन द्वारा 8000 रक्तदान शिविर से 12 लाख से अधिक यूनिट रक्त जनकल्याण के लिए एकत्रित किया जा चुका है। मौके पर डाॅ. अनुराधा रजवाल और डाॅ. दीप शिखा शर्मा ब्लड बैंक जीएमसी जम्मू, अजीत राज मुखी, ज्ञान चंद क्षेत्रीय संचालक जम्मू और तरसेम लाल भी उपस्थित थे। संवाद