एम्स में कार्यशाला में भाग लेते वैज्ञानिक
एआईआईएमएस जम्मू में कार्यशाला का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। एआईआईएमएस जम्मू ने प्रसूति एवं बाल रोग में आनुवंशिकी, प्रसवपूर्व आनुवांशिक में प्रगति और बच्चों में दुर्लभ रोग पर प्रतिष्ठित कार्यशाला का आयोजन किया। यह कार्यक्रम प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग, बाल रोग विभाग एम्स जम्मू द्वारा राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान अकादमी (एनएएमएस) के सौजन्य से किया गया। इसका नेतृत्व डॉ. आरसी शर्मा और डॉ मंजूषा बजाज ने किया।
आईसीएमआर-एनआईआरआरसीएच मुंबई की निदेशक डॉ. गीतांजलि सचदेवा मुख्य रूप से मौजूद रहीं। उन्होंने प्रसवपूर्व निदान पर अपने विचार रखे। सत्र के बाद पूर्व प्रो. डॉ. मधुलिका काबरा ने प्रसव पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बाल चिकित्सा देखभाल और प्रसवपूर्व निदान में सुधार करने में जीनोमिक चिकित्सा की भूमिका पर प्रकाश डाला। डॉ. शैलेश पांडे आईसीएमआर-एनआईआरआरसीएच मुंबई के वैज्ञानिक ने क्लीनिकल प्रैक्टिस में जेनेटिक टेस्टिंग और काउंसलिंग पर विचार रखे।