एम्स विजयपुर में हुआ जागरूकता सत्र
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) विजयपुर जम्मू के कन्वेंशन सेंटर ऑडिटोरियम में साइबर सुरक्षा जागरूकता सत्र का आयोजन किया। सत्र का संचालन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहम्मद यासीन ने किया। उन्होंने डिजिटल दुनिया में बढ़ते खतरों और सुरक्षित साइबर प्रथाओं को अपनाने को कहा।
इस कार्यक्रम में कार्यकारी निदेशक प्रो. (डॉ) शक्ति कुमार मुख्य रूप से मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि इस तरह के खतरों का मुकाबला करने के लिए मजबूती से लड़ना होगा। एआई-संचालित प्रौद्योगिकी के बारे में जानकारी लेने को कहा। साथ ही उनके नैतिक उपयोग और संभावित जोखिमों की महत्वपूर्ण समझ विकसित करने का आग्रह किया।
इस मौके पर सदस्यों, प्रशासनिक अधिकारियों, आईटी टीमों, नर्सिंग स्टाफ, एमबीबीएस छात्रों और एम्स जम्मू विजयपुर के बीएससी नर्सिंग के छात्रों की उत्साही भागीदारी देखी गई। उपस्थित लोगों ने दिन-प्रतिदिन साइबर प्रथाओं, निवारक उपायों और संस्थागत नीतियों पर प्रश्न पूछे और जवाब लिए।