फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पूर्व सैनिकों को दी कृषि योजनाओं की जानकारी

विज्ञापन
पूर्व सैनिकों को कृ​षि समग्र विकास योजना पर जानकारी देते निदेशक एएस रीन.... कृ​षि विभाग
विज्ञापन
कृषि विभाग की ओर से बाबा जित्तो किसान केंद्र में लगाया गया जागरूकता शिविर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। कृषि विभाग जम्मू की ओर से बाबा जित्तो किसान केंद्र तालाब तिल्लो में मंगलवार को शिविर लगाया गया। इसमें पूर्व सैनिकों को समग्र कृषि विकास कार्यक्रम (एचएडीपी) के तहत योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में पूर्व सैनिक सहकारी स्टोर लिमिटेड के अध्यक्ष मेजर जनरल गोवर्धन सिंह जम्वाल मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम का उद्देश्य पूर्व सैनिकों को एचएडीपी परियोजनाओं के उद्देश्यों और लाभों से परिचित कराना रहा। एचएडीपी के तकनीकी अधिकारी राज कुमार ने विभिन्न एचएडीपी परियोजनाओं के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि रसायन विशेषज्ञ डॉ. अमन ज्योति शर्मा ने ग्राम स्तरीय मृदा परीक्षण प्रयोगशालाओं के महत्व और बेहतर फसल उत्पादन के लिए रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग के बारे में जानकारी दी। सहायक कीट विज्ञानी राजेश वर्मा ने मधुमक्खी पालन और शहद उत्पादन की आर्थिक क्षमता पर जोर दिया। कृषि निदेशक एस.अरविंदर सिंह रीन ने एचएडीपी कार्यक्रम के विभिन्न लाभों पर बात की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें