नई दिल्ली में पुस्तक का विमोचन करते हुए .. संस्था
जम्मू। लेखक और साहित्यकार लालित्य ललित की डोगरी में अनुवादित पुस्तक जित्थूं तगर नजर जांदी ऐ का विश्व पुस्तक मेला नई दिल्ली में सर्व भाषा ट्रस्ट के स्टाल नंबर 18 पर विमोचन हुआ। लेखक ने कहा कि अनुवाद साहित्य में एक पुल का काम करता है। यशपाल निर्मल लेखन के साथ-साथ विभिन्न भाषाओं में अनुवाद कार्य करके साहित्यिक सेतु निर्माण का कार्य कर रहे हैं, जो सराहनीय है। लेखक ने बताया कि यह उनकी दूसरी पुस्तक है, जो डोगरी भाषा में प्रकाशित हुई है। इससे पहले व्यंग्य संग्रह पांडेय होर आखदे न का भी यशपाल निर्मल ने डोगरी भाषा में अनुवाद प्रकाशित किया है। सर्व भाषा ट्रस्ट के संयोजक केशव मोहन पांडेय ने सर्व भाषा ट्रस्ट द्वारा डोगरी भाषा में प्रकाशित विभिन्न पुस्तकों की जानकारी दी। ब्यूरो