फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: फिर मिला जहाज नुमा पाकिस्तानी गुब्बारा, सेरी गांव में हुआ बरामद, पुलिस कर रही जांच

Tue, 15 Nov 2022 03:29 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जिला जम्मू के घरोटा क्षेत्र के सेरी गांव में एक खेत में पाकिस्तानी गुब्बारा मिला है। पुलिस ने इसे कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।  
विज्ञापन
सेरी गांव में मिला पाकिस्तानी गुब्बारा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू में एक बार फिर जहाज नुमा पाकिस्तानी गुब्बारा मिला है। मंगलवार को जिला जम्मू के घरोटा क्षेत्र के सेरी गांव में एक खेत में पाकिस्तानी गुब्बारा मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने इसे कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मंगलवार को सेरी गांव में एक खेत में लाल और सफेद रंग का पाकिस्तानी गुब्बारा मिला, जो जहाज के आकार का है। इस पर इंग्लिश में 'पीआईए' लिखा हुआ है। स्थानीय लोगों ने जब इस गुब्बारे को देखा तो पुलिस को सूचित किया। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर गुब्बारे को कब्जे में लिया और आगामी जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि इससे पहले रविवार रात जिला सांबा के घगवाल में एक पेट्रोल पंप के पास पाकिस्तानी गुब्बारा मिला था।

उधर, सोमवार रात जम्मू के सतवारी थाना क्षेत्र के फ्लाय मंडाल पुलिस पोस्ट के सामने काले रंग के एक संदिग्ध बैग से दो आईईडी बरामद की गई हैं। आशंका है कि यह आईईडी सीमा पार से ड्रोन के जरिये गिराई गई थीं। माना जा रहा है कि इन्हें दूसरे स्थान तक पहुंचाया जाना था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस की नजर पड़ गई। पुलिस इन तीनों मामलों में जांच कर रही है।
विज्ञापन


 आईईडी को लेकर एसएसपी चंदन कोहली ने बताया है कि देर शाम फ्लाय मंडाल पुलिस पोस्ट की पेट्रोलिंग पार्टी ने संदिग्ध बैग को देखा। इसके बाद उच्चाधिकारियों को जानकारी देते हुए पूरे इलाके को घेर लिया गया। ज्ञात हो कि एक सप्ताह पहले सिदड़ा इलाके में एक तेल टैंकर में छिपाकर ले जाए जा रहे हथियारों के साथ जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। फिलहाल ये आतंकी पुलिस की रिमांड पर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें