फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू संभाग में खुलेंगे 21 गेहूं खरीद केंद्र

विज्ञापन
गेहूं की खरीद के लिए हुई बैठक की अध्यक्षता करते कृ​षि निदेशक
विज्ञापन
2425 रुपये प्रति क्विंटल बेचा जा सकेगा फसल को
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू संभाग में 21 गेहूं खरीद केंद्र खुलेंगे। यहां पर गेहूं को बेचा जा सकेगा। किसानों को फसल बेचने पर उचित दाम मिलेंगे। यह बात निदेशक कृषि अरविंद्र सिंह रीन ने फसल खरीद के लिए तैयारियों पर हुई बैठक में कही। यह खरीद खाद्य निगम के माध्यम से होगी। इसके माध्यम से सीधा लाभ किसानों को मिलेगा। न्यूनतम समर्थन मूल्य 2425 रुपये क्विंटल होगा।
21 गेहूं खरीद केंद्र में जम्मू में 11, सांबा में एक और कठुआ में नौ खोले जाएंगे। केंद्रों में फसल रखने के लिए स्थान, थाले, तिरपाल सहित अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। केंद्र खुलने से समय पर गेहूं को बेचा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम खराब होने या बारिश की स्थिति में फसल को ढकने के लिए पर्याप्त सुविधा दी जाएगी। इसके अलावा सफाई शुल्क सरकारी दिशा निर्देशों के अनुसार लिया जाएगा। 31 मइ तक खरीद जारी रहेगी। इस मौके पर संयुक्त आयुक्त सतीश शर्मा, मंडलीय प्रबंधक प्रवीण गौतम, मुकेश वर्मा, धरमेश वेद और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें