सराह रिजवी को डीआईजी उधमपुर-रियासी रेंज की जिम्मेदारी, रईस मोहम्मद भट्ट डीआईजी सीआईडी कश्मीर बनाए
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 17 आईपीएस और 96 जेकेपीएस अधिकारी बदले
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। पुलिस विभाग में हुए बड़े फेरबदल में बड़ी संख्या में अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। इसमें 17 आईपीएस और 96 जेकेपीएस समेत 113 अधिकारी शामिल हैं। आईपीएस 2002 उत्तम चंद को आईजीपी (पुलिस आपरेशन व सेवा) पीएचक्यू बनाया गया है।
आईपीएस 2008 सराह रिजवी को डीआईजी उधमपुर-रियासी रेंज, आईपीएस 2010 रईस मोहम्मद भट्ट को डीआईजी कश्मीर, आईपीएस 2009 शेख जुनेद मोहम्मद को डीआईजी आईआर कश्मीर और आईपीएस 2009 उमेश कुमार को डीआईजी ट्रेनिंग पीएचक्यू की जिम्मेदारी दी गई है। इन तबादलों को जम्मू संभाग में बढ़ती आतंकी गतिविधियों से निपटने की दृष्टि से भी देखा जा रहा है। गृह विभाग की ओर से जारी एक आदेश में
आईपीएस 2012 जितेंद्र सिंह जोहर को प्रभारी निदेशक पुलिस दूरसंचार, आईपीएस 2013 संजीव कुमार यादव को एसओ, आईजीपी टेक्निकल सेवा, आईपीएस 2013 एजाज अहमद भट्ट को एसएसपी ट्रैफिक सिटी श्रीनगर, आईपीएस 2013 रंजीत सिंह संबयाल को प्रिंसिपल पीटीटीाई विजयपुर, आईपीएस 2014 अमृतपाल सिंह को एसएसपी अनंतनाग, आईपीएस 2014 जीवी सुंदीप चक्रवर्ती को एसएसपी श्रीनगर, आईपीएस 2014 संजीव कुमार खजूरिया को कमांडेंट पहली बार्डर बटालियन जेकेएपी, आईपीएस 2017 तनु श्री एसपी एसआईए हेडक्वार्टर, आईपीएस 2017 बिसमा काजी को कमांडेंट दूसरी महिला बटालियन जेकेएपी बनाया गया है। इसी तरह आईपीएस 2017 को हरीश एचपी को एआईजी वेलफेयर पीएचक्यू, आईपीएस 2018 दिव्य डी को एसपी एसआईए कश्मीर और आईपीएस 2018 राघव एस को एसपी टेक्निकल सीआईडी हेडक्वार्टर बनाया गया है। जेकेपीएस अधिकारियों में रोमेश कुमार को निदेशक होम गार्ड कश्मीर, मोहम्मद अरशद को निदेशक होम गार्ड जम्मू, ताहिर सज्जाद भट्ट को अतिरिक्त निदेशक राज्य जांच एजेंसी, शमशीर हुसैन को एसओ आईजीपी जम्मू, रोहित बसकोत्रा को एसएसपी स्पेशल सिक्योरिटी ग्रुप, रंधीर सिंह को एसएसपी सीआई सीआईडी जम्मू, अमित गुप्ता को एसएसपी हेडक्वार्टर सीआईडी, मास्टर पाप्सी को एसएसपी ए सीआईडी हेडक्वार्टर, फारूक केसर मलिक को एसपी ट्रैफिक सिटी जम्मू सहित अन्य अधिकारियों को बदला गया है।