फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मिशन युवा के तहत एसबीडीयू और बीएचडी का गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। मिशन युवा के तहत जिला स्तर पर लघु व्यवसाय विकास इकाइयां (एसबीडीयू) और उप डिवीजन स्तर पर व्यवसाय सहायता डेस्क (बीएचडी) का गठन किया गया है। इसका उद्देश्य मिशन युवा के कार्यक्रमों का बेहतर ढंग से कार्यान्वयन करना है। इस संदर्भ में सामान्य प्रशासन विभाग के आयुक्त सचिव एम राजू की ओर से आदेश जारी किया गया है।
एसबीडीयू में अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त/अतिरिक्त उपायुक्त, उप निदेशक/सहायक निदेशक डीईएंडसीसी, जिला नोडल अधिकारी जेकेईडीआई, जेएंडके बैंक से नामित जिला स्तर अधिकारी, उद्योग विभाग के कार्यात्मक/परियोजना प्रबंधक और जिला कृषि अधिकारी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह बीएचडी में एसडीएम/एसीआर,सब डिवीजनल कृषि अधिकारी, ब्लाक कार्यक्रम मैनेजर-एनआरएलएम और जेएंडके बैंक से नामित सब डिवीजन स्तरीय अधिकारी शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें